New Delhi, 12 November (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 13800/13900 per quintal due to the weak supply and increased industrial demand. In Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13100 per quintal. In the markets of Gujarat and Rajasthan, castor prices also ruling at Rs 6200/6300 per quintal. However, the prices of castor contract November delivery eased by Rs 15 to Rs 6510 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

अरंडी तेल : मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग बढ़ने   तथा आपूर्ति  कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव के भाव 13800/13900 रूपये प्रति कुंतल पर टिके रहे। गुजरात  में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। गुजरात व राजस्थान की मंडियों  में अरंडी के भाव 6200/6300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा नवम्बर डिलीवरी 15 रूपए घटकर 6510 रूपए प्रति क्विंटल रह गए।  भविष्य में  इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 12 November (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard slipped by Rs 150 to Rs 6450/6500 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 6600 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing supply and demand.

सरसों : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली स लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 150 रु घटकर 6450/6500 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। उठाव कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6600 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें अधिक घट-बढ़  की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: not likely to decrease

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of cottonseed cake also being quoted at Rs 3700/3900 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and increased arrivals in North India. In the markets of UP, its prices also remained stable at Rs 3900/4000 per quintal because of the feeble selling. In NCDEX, the cottonseed cake December delivery slipped by Rs 15 to Rs 2950 per quintal because of the speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the increased supply.

बिनौला खल : तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में  नए मालों की आवक बढ़ने तथा पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से  बिनोला खल के भाव 3700/3900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली घटने से इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति क्विंटल पर दबे रहे। सटोरिया लिवाली से एनसीडीएक्स में बिनौला खल दिसंबर डिलीवरी 15 रूपए घटकर 2950 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आपूर्ति बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसमे अभी तेजी की संभावना कम है।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 12 November (NNS): The sale of soybean showed improved trend at the higher level. As a result, the prices of soybean gained by Rs 50 to Rs 4700 per quintal. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. The United States Department of Agriculture expected the weak production of soybean for the current year in America, due to this, the Chicago’s soya oil declined by 117 cents per pound. In support of this, in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 28 Ringgit per tonne. The spot soybean prices will likely to remain strong the near future.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर सोयाबीन की बिक्री में सुधार देखा गया। इसके परिणामस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 4700 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा अमेरिका में सोयाबीन के संभावित उत्पादन के अपने पूर्वानुमान को घटाए जाने के बाद भी निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से शिकागो का सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा 117 सैंट प्रति पौंड लुढ़कने की खबर मिली। इसी सहानुभूति में केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में भी 28 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।