New Delhi, 05 November (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean remained by Rs 4700 per quintal because of the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s soya oil slipped by 10 cents and in KLCE, the active palm oil contract also went down by 43 Ringgit per tonne owing to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the near future.
सोयाबीन : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली घटने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 10 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 43 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।
Castor oil: less possibility to decrease
New Delhi, 05 November (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 13700/13800 per quintal due to the weak supply and increased industrial demand. In Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13100 per quintal. In the markets of Gujarat and Rajasthan, castor prices also ruling at Rs 6100/6200 per quintal. However, the prices of castor contract November delivery eased by Rs 16 to Rs 6515 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
अरंडी तेल : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग बढ़ने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव के भाव 13700/13800 रूपये प्रति कुंतल पर टिके रहे। गुजरात में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। गुजरात व राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6100 /6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा नवम्बर डिलीवरी 16 रूपए घटकर 6515 रूपए प्रति क्विंटल रह गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नही है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 05 November (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard went down by Rs 50 to Rs 6600/6650 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6100/6200 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 6800 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing supply and demand.
सरसों : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रूपये घटकर 6600/6650 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6800 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें अधिक घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Cottonseed cake: no possibility to dcrease
New Delhi, 05 November (NNS): The prices of cottonseed cake slipped by Rs 100 to Rs 3700/3900 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and increased arrivals pressure of the new stock in the markets of North India. In the markets of UP, its prices also remained stable at Rs 3900/4000 per quintal because of the feeble selling. In NCDEX, the cottonseed cake December delivery increased by Rs 10 to Rs 2985 per quintal because of the speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the increased supply. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
बिनौला खल : घटने के आसार
नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में नए मालों की आवक बढ़ने तथा पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए घटकर 3700/3900 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली घटने से इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति क्विंटल पर दबे रहे। सटोरिया लिवाली से एनसीडीएक्स में बिनौला खल दिसंबर डिलीवरी 10 रूपए बढ़कर 2985 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। भविष्य में आपूर्ति बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसमें तेजी की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
