New Delhi, 22 October (NNS): The prices of castor oil remained sluggish at Rs 13600/13700 per quintal due to the weak selling from the stockists and weak industrial demand. In Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13000 per quintal. In the markets of Rajasthan, castor prices also ruling at Rs 6100/6200 per quintal. However, the prices of castor contract showed nominal fluctuations owing to the constant speculative buying and selling. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
अरंडी तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव के भाव 13600/13700 रूपये प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। गुजरात में इसके भाव 13000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से अरंडी वायदा में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। भविष्य में इसमें विशेष मंदे की संभावना नहीं है।
Mustard: less possibility to decrease
New Delhi, 22 October (NNS): There were around 3 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, the prices of mustard went down by Rs 100 to Rs 6200/6250 per quintal due to the constant demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 6500 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों : तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3 लाख बोरी के लगभग होने तथा तेल मिलों की मांग से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 100 रुपये घटकर 6200/6250 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Cottonseed cake: possibility to increase
New Delhi, 22 October (NNS): The prices of cottonseed cake rose by Rs 150 to Rs 4000/4150 per quintal due to the weak selling and strong at Rs 3800/3950 per quintal due to the weak selling and strong trend in the prices of cottonseed in North India. In the markets of UP, its prices also remained stable at Rs 3900/4000 per quintal because of the feeble selling. In NCDEX, the cottonseed cake December delivery eased by Rs 5 to Rs 2958 per quintal owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices and the market may show uptrend during the coming days.
बिनौला खल : बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) उत्तर भारत में नए मालों की आवक न बढ़ने से बिनौले की कीमतों में मजबूती का रुख होने एवं बिकवाली घटने से बिनोला खल के भाव 150 रुपए बढ़कर 4000/4150 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली घटने से इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति किवंटल पर टिके रहे।सटोरिया लिवाली से एनसीडीएक्स में बिनौला खल दिसंबर डिलीवरी 5 रूपये घटकर 2958 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार और बढ़ सकता है।
Soybean: no long uptrend
New Delhi, 22 October (NNS): There is a shortage of sale in soybean on seeing its higher prices. The buying seems weak in the plants o and the new stock has also been started arriving, due to this, in Jalgaon, the prices of soybean reduced by Rs 50 to Rs 4550 per quintal. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. The active soya oil contract rose by 41 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also improved by 3 Ringgit per tonne owing to the increased buying from the investors. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री में कमी आई। प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने तथा नए मालों की आवक बढ़ने के कारण जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4550 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 41 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 3 रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की रिपोर्ट मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
