New Delhi, 07 October (NNS): In the international markets, CPO prices gained by $40 to $1170 per tonne. In Kandla, its prices also rose by Rs 100 to Rs 10200 per quintal due to the weak selling from the importers. During the review period, the CPO contract November and December delivery seems high in KLC. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.
सीपीओ : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 40 डॉलर बढ़कर 1170 डॉलर प्रति टन हो जाने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 100 रूपये से बढ़कर 10200 रूपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा में नवंबर व दिसंबर डिलीवरी में भारी तेजी रही। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में उसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soya oil: no more fluctuations
New Delhi, 07 October (NNS): During the review week, the prices of soya oil gained by Rs 100 to Rs 13000 per quintal due to the feeble selling from the stockists and uptrend in the prices of edible oils in the international markets. In the markets of Maharashtra, soya oil prices also went up by Rs 200 to Rs 12700/12900 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सोया तेल : ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों में तेजी का रुख होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 100 रूपयेे बढ़कर 13000 रुपए प्रति कुंतल हो गए। महाराष्ट्र की मंडियों में बिकवाली घटने के कारण सोया तेल के भाव 200 रूपये बढ़कर 12700/12900 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard: likely to remain firm
New Delhi, 07 October (NNS): During the review week, the prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 6650/6700 per quintal due to the increased demand from the mills. The prices of mustard showed uptrend because of the weak demand in the markets of Rajasthan and North India. There were around 2.75 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. There is no possibility of more fluctuations in the prices and the market may move in the limited area during the near future.
सरसों : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रूपये बढ़कर 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान उत्तर प्रदेश की मंडियों में मांग कमजोर होने से सरसों की कीमतों में तेजी का रुख रहा। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.75 लाख बोरी के लगभग की रही। आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard oil : limited uptrend and downtrend
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of mustard oil remained stable at Rs 13900 per quintal during the previous week due to the increased demand and feeble supply. However, its prices also being sold at Rs 14100 per quintal owing to the feeble selling. In Dadri, it is being quoted at Rs 13800 per quintal. In Ganganagar, the prices of mustard kachi ghani also held strong at Rs 14350 per quintal. There is no possibility more downtrend in the prices and the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) सप्लाई घटने तथा ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 13900 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। हालांकि बिकवाली कमजोर होने से ऊपर में इसके भाव 14100 रुपए प्रति कुंटल बिक गए थे। दादरी में इसके भाव 13800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। गंगानगर में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14350 रूपये पर मजबूत रहे। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना नहीं है। बाज़ार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Cottonseed oil: likely to remain firm
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of cottonseed oil reduced by Rs 150 to Rs 12600 per quintal due to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. However, the prices of cottonseed also ruling at Rs 4000/4100 per quintal owing to the feeble selling during the review week. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may show strong trend during the near future.
बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग कमजोर से गत सप्ताह के दौरान बिनौला तेल के भाव 150 रूपये घटकर 12600 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली कमजोर होने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4000/4100 रूपये प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean: no possibility to increase
New Delhi, 07 October (NNS): In Jalgaon, soybean prices slipped by Rs 150 to Rs 4750 per quintal due to the weak buying from the plants even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in minus by 18 points whereas in KLCE, the active soya oil contract went up by 37 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors. The market sentiments may affect because of the arrival of the new crop in Maharashtra, Rajasthan and MP. There is no possibility of uptrend in the spot soybean prices during the coming days.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए मंदा होकर 4750 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 18 प्वाईंट माइनस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 37 रिंगिट प्रति अन की तेजी आने की खबर मिली। राजस्थान, मध्य प्रदेश में सोयाबीन की नई फसल चालू होने तथा महाराष्टï्र में जल्दी ही फसल शुरू होने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की आस नहीं दिख रही है।
