New Delhi, 24 September (NNS): There is a shortage of desi ghee stock in the companies, due to this, the companies are not selling the stock of best quality desi ghee at the lower level, but the prices of liquid milk has also been started increasing and the production may increase in most of the plants after one month, on seeing this, the availability of both butter and desi ghee may show uptrend and the adulterated stock of desi ghee has been selling out constantly in the markets, on seeing these circumstances, it is profitable to sell the stock as soon as possible. The prices may show heavy downfall and the trade of desi ghee will likely to be high. Presently, the premium quality also ruling at Rs 7700/8100 per tin including GST.
देसी घी-खपत को देखकर खरीदिए
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि कंपनियों में देसी घी का स्टॉक काफी कमी से बढ़िया देसी घी घटाकर नहीं मिल रहा है, लेकिन लिक्विड दूध में वृद्धि होने लगी है तथा एक सप्ताह बाद अधिकतर प्लांटों में उत्पादन बढ़ जाएगा, इसे देखते हुए बटर एवं देसी घी की आगे उपलब्धि बढ़ेगी तथा मिलावटी देसी घी बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं, इन परिस्थितियों में माल जितना जल्दी हो सके बेच देना चाहिए, इसमें भविष्य में भरपूर मंदा लग रहा है तथा दूरगामी परिणाम देसी घी के व्यापार में बढ़िया रहेगा, लेकिन वह भी नए सीजन के माल का प्रेशर बनने के बाद ही। यहां प्रीमियम क्वालिटी के भाव 7700/8100 रुपए प्रति टीन जीएसटी पेड चल रहे हैं।
Milk powder: possibility to decrease from next month
New Delhi, 24 September (NNS): The full-fledged season of liquid milk will likely to start after September, whereas, huge amount of milk powder has been lying in the plants of Maharashtra. The prices have been ruling at the higher level from North India, due to this reason, the companies were trading at the previous level during the last month in the markets which is being sell at the lower level. Here, the premium quality milk powder also held stable at Rs 285/295 per quintal, but the demand seems weak at the current level. The cooperatives started selling the stock, due to this reason, the market seems sluggish. The prices may show heavy downfall during the near future.
दूध पाउडर-अगले माह घटने के आसार
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) लिक्विड दूध का फुल फ्लैश सीजन आने में अभी सितंबर का महीना निकल जाएगा, उधर दूध पाउडर का स्टाक महाराष्ट्र के प्लांटों में जमा हो गया है। प्रत्येक स्तर पर उत्तर भारत से वहां सस्ता पड़ रहा है, जिस कारण बाजारों में पिछले महीने कंपनियां पुराने भाव पर व्यापार कर रही थी,जो वर्तमान में नरम करके बेचने लगी है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर के भाव 285/295 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं, लेकिन ग्राहक नहीं है। कोआपरेटिव्स भी? बिकवाली में आ गई हैं, जिस कारण बाजारों में सुस्ती बनी हुई है। अगले महीने से मंदे के आसार दिखाई दे रहे हैं।
