New Delhi, 20 September (NNS): Presently, no new crop of masoor will likely to arrive in the near future. The crop has been started arriving from the last seven months. The reality is that the domestic production reported to be high, apart from this, the export of malka and chanti seems feeble because of the overthrow of government in Bangladesh during the last one month, but now, the rackers have been started purchasing the stock at the current level, due to this reason, the prices of small and bold stock of masoor showed uptrend. The small stock of Gonda and Behraich line was being arrive in the markets, now, it has also started selling out for the eastern parts of the country. There is also a lack of stock in Kota and Bundi line, in these circumstances, the market may show more uptrend during the near future. The arrivals of the stock seems feeble in Kota and Bundi line, in these circumstances, the market may show heavy uptrend during the near future.
मसूर-भविष्य में अच्छी तेज
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) मसूर की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। फसल आए हुए सात महीने हो चुके हैं। वास्तविकता यह है कि उत्पादन घरेलू अधिक जरूर हुआ है, उसके अलावा पिछले एक महीने से बांग्लादेश में तख्ता पलट होने से मल्का एवं छांटी दाल का निर्यात ठप पड़ गया था, जो अब तेजी से रैक वाले माल खरीदने लगे हैं। इस वजह से मोटी एवं छोटी मसूर में तेजी का रुख बन गया है। गोंडा बहराइच लाइन की जो छोटी मसूर आई थी, वह फिर से पूर्वी भारत के लिए जाने लगी है, कोटा बूंदी लाइन के माल भी कम आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार काफी तेज हो जाएगा।
Wheat: will be the shortage of the stock
New Delhi, 20 September (NNS): The government has cancelled the announcement of sell the stock of wheat the open markets from the month of October, only, wheat will likely to sell in PDS till 31st March, due to this reason, the stockists are not selling the stock at the current level. On the other hand, its prices increased by Rs 20 to Rs 2900 per quintal in the mill reach after the increment in the demand from the roller flour mills and the prices may show more uptrend during the near future. The reality is that there is a lack of stock to the small traders of the producing markets and the stock has only been lying in the big companies, due to this, there is a shortage of wheat stock in the markets.
गेहूं-माल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा खुले बाजार में आगामी अक्टूबर माह से बिक्री होने वाली घोषणा को निरस्त कर दिया है यानी अब अक्टूबर माह से खुले बाजार में बिक्री सरकार नहीं करेगी, केवल पीडीएस में ही गेहूं की बिक्री 31 मार्च 2025 तक की जाएगी, इस वजह से स्टॉकिस्ट माल बेचने से पीछे हट गए। वहीं रोलर फ्लोर मिलों की मांग आते ही 20 रुपए और बढ़कर 2900 रुपए प्रति कुंतल मिल पहुंच में व्यापार हो गया तथा अभी आगे और तेजी के आसार बन गए हैं। वास्तविकता यह है की कच्ची मंडियों में छोटे कारोबारियों के पास माल नहीं है तथा जो माल है भी, वह बड़ी कंपनियों के पास है, इसलिए आगे बाजार में गेहूं की शॉर्टेज बन सकती है।
Fine rice: weak arrivals in paddy
New Delhi, 20 September (NNS): The arrivals of kharif paddy 1509 showed uptrend after the downfall in Haryana and Punjab, due to which, the market reduced by Rs 100/150 per quintal, due to its effect, the prices of rice sela 1509 and its steam seems feeble. However, the enquiry from the exporters have been started increasing constantly at the lower level and the local traders have been started purchasing the stock, due to which, there is no possibility of more downtrend in the prices. The government has removed the minimum support price to $950 per tonne during the previous days, due to its effect, the export seems favourable, in these circumstances, the prices of basmati rice may show more downfall during the coming days.
बारीक चावल- धान की आवक घटी
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब में खरीफ सीजन का 1509 धान की आवक घटने के बाद मौसम साफ होते ही बढ़ गई है, जिससे बाजार वहां फिर से 100/150 रुपए प्रति कुंतल और घट गए हैं। इसके प्रभाव से यहां भी 1509 चावल सेला व स्टीम में गिरावट आ गई है। हालांकि नीचे वाले भाव में निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है तथा लोकल कारोबारी भी माल पकड़ने लगे हैं, जिससे ज्यादा मंदे की गुंजाइश नहीं है। सरकार द्वारा पिछले दिनों न्यूनतम निर्यात मूल्य 950 डॉलर प्रति टन को हटा दिया था, इसका प्रभाव निर्यात पर अनुकूल पड़ने लगा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के सभी तरह के बासमती चावल में और मंदा नहीं आएगा।
Maize: should sell the stock constantly
New Delhi, 20 September (NNS): The production of maize reported to be good in the bordering areas of UP, Bihar and Punjab. Apart from this, there is a lack of old stock in the godowns, due to this, the buying seems constantly from the all-round stockists. On the other hand, the ethanol companies are doing competitive buying from the producing markets at every price, due to which, the market showed record uptrend. In Haryana and Punjab reach, the prices of maize have been ruling at Rs 2780/2850 per quintal. The superior and average quality stock of maize went down by Rs 50 to Rs 2650/2700 and Rs 2600/2620 per quintal respectively. Now, it is profitable to sell the stock at the current level because the crop will likely to be ready soon in MP. On the other hand, the demand from the consuming industries seems constant owing to the weak import duty.
मक्की-अब माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मक्की का उत्पादन बिहार यूपी एवं पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में बहुत ही बढ़िया हुआ है तथा पुरानी मक्की का स्टॉक गोदामों में नहीं बचने से वर्तमान भाव में चौतरफा स्टॉकिस्टों की लिवाली बनी हुई है। उधर एथेनॉल बनाने वाली कंपनियां हर भाव में उत्पादक मंडियों से प्रतिस्पर्धात्मक खरीद कर रही है, जिससे बाजार यहां से रिकॉर्ड तेज हो चुका है। बिहार की मक्की 2780/2850 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही है, यूपी की मक्की बढ़िया 50 रुपए घटकर 2650/2700 रुपए तथा एवरेज क्वालिटी की 2600/2620 रुपए बिकने की खबर है। अभी इन भावों में एक बार माल बेचकर निकल जाना चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश की फसल तैयार होने वाली है। उधर आयात ड्यूटी और कम करने की खपत वाले उद्योगों की मांग चल रही है।
Millet: downfall after the clearance of weather
New Delhi, 20 September (NNS): The new crop of millet of Rajasthan will not likely to arrive in the markets during the current month owing to the unfavourable weather conditions, but it will be constant in Haryana and Punjab after the clearance of weather. In Haryana and Punjab, its prices held stable at Rs 2550/2600 per quintal. Here also, the traders are quoting the prices at Rs 2510/2520 per quintal from the godowns. The markets of Haryana and Punjab have been ruling at the higher level because the tender stock also being sold at Rs 2600 per quintal, in these circumstances, the further uptrend in the prices will totally depends on the weather conditions.
बाजरा-मौसम साफ होते ही मंदा आएगा
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की नई फसल हरियाणा राजस्थान की, मौसम प्रतिकूल होने पर चालू महीने नहीं आ पाएगी, लेकिन जैसे ही मौसम साफ होगा, तेजी से हरियाणा राजस्थान में आवक हो जाएगी क्योंकि फसल तैयार खड़ी है। हरियाणा पंजाब पहुंच में मजबूती लिए 2550/2600 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। यहां भी गोदाम से उठू 2510/2520 रुपए बोलने लगे हैं। यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडिया भी तेज हो गई है, क्योंकि टेंडर का बाजार 2600 रुपए से ऊपर बिक रहा है, इन परिस्थितियों में और तेजी मौसम के ऊपर निर्भर करेगी।
Urad: crop gets affected in Maharashtra
New Delhi, 20 September (NNS): The new crop of urad has been started arriving in Maharashtra, but the ready crop gets affected in some areas of Maharashtra, MP and Gujarat due to the constant rainfall during the last fortnight, due to this reason, here, the prices of urad SQ remained stable at Rs 9450 per quintal due to the constant speculative buying in Chennai and the stock of FAQ also ruling at Rs 8800 per quintal, now, there is no possibility of more downfall in the prices because the upcoming crop reported to be feeble, due to this, the market may show uptrend after some time during the coming days.
उड़द-महाराष्ट्र में फसल प्रभावित
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) उड़द की फसल महाराष्ट्र में आने लगी है, लेकिन एक पखवाड़े के पहले तक महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं गुजरात में लगातार बरसात होने से खड़ी फसल को कुछ क्षेत्रों में नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है, जिस कारण चेन्नई में सटोरियों की लिवाली से बाजार यहां बढकर 9450 रु प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी का रह गया है तथा एफएक्यू क्वालिटी के भाव 8800 रु रह गए हैं, अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं लग रही है, क्योंकि आने वाली फसल का कोई ठीक नहीं है कि कितना माल आ पाएगा, इसलिए वर्तमान भाव में एक बार बाजार और सुधरना चाहिए।
Moong: no more downtrend
New Delhi, 20 September (NNS): The crop of moong has been started arriving from UP, Bihar, Jharkhand and MP. Apart from this, the average quality stock of moong went up by Rs 150/200 to Rs 7500/8100 per quintal as per the quality. Here, the moong of Ranchi line of Jharkhand also being quoted at Rs 8150/8450 per quintal, but the selected stock has been started arriving constantly. The inferior quality stock also being traded at Rs 6600/8000 per quintal, now, there is no possibility of more downtrend in the prices, but the trade should not be done on seeing the new crop. The dhoya stock of old moong of Rajastha also ruling at Rs 7500/8100 per quintal.
मूंग-ज्यादा मंदा नहीं रहेगा
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश की मूंग आ रही है तथा पिछले दिनों की हुई बरसात से 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त पर क्वालिटी अनुसार एवरेज माल 7500/8100 रुपए प्रति क्विंटल के बीच व्यापार हो रहा है। झारखंड के रांची लाइन के मूंग यहां ऊपर में 8150/8450 रुपए तक भी बोलने लगे हैं, लेकिन वह माल सिलेक्टेड आ रहा है। नीचे वाले माल 6600/8000 रुपए के बीच में व्यापार हो रहा है, जो अब घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन नई फसल को देखकर तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये। पुरानी मूंग राजस्थान की धोया के मतलब की 7500/8100 रुपए के बीच बिक रही है।
Tur: downtrend may stop
New Delhi, 20 September (NNS): The government has imposed the stock limit over the crop of tur, on the other hand, the sale of its dal seems feeble, due to which, the prices showed constant downfall. Now, the prices lemon tur improved by Rs 2 to Rs 100 per kg. The new crop will likely to arrive after long time. In Chennai, the prices have been ruling at the higher level in Chennai and no new steamer will likely to arrive in the near future. Some stock has been started arriving from Kolkata and the steamers are not arriving in Chennai. Therefore, the prices of lemon tur jumped to Rs 105 per kg. The production of rabi and kharif tur reported to be at 33/34 lakh metric tonnes, whereas, the consumption of tur reported to be at Rs 70/72 lakh metric tonnes.
तुवर-मंदा रुकने के आसार
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) तुवर पर सरकार द्वारा स्टॉक सीमा लगा दिया गया है, दूसरी ओर दाल की बिक्री पूरी तरह ठप पड़ गई है, जिसके चलते इसमें लगातार मंदे का दौर बना हुआ था। अब दो दिन में 2 रुपए बढ़ कर 100 रुपए प्रति किलो लेमन तुवर हो गई है। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है, चेन्नई में यहां के पड़ते से भाव ऊंचे हो गए हैं तथा निकट में वहां कोई स्टीमर और लगने वाला नहीं है, कुछ माल कोलकाता लगेगा, चेन्नई में और स्टीमर नहीं आ रहे हैं। अत: लेमन दिल्ली 105 रुपए बनने के बाद फिर से छलांग लगा जाएगी। तुवर की दोनों सीजन की तुवर का उत्पादन 33-34 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जबकि हमारी खपत तुवर दाल की 70-72 लाख मीट्रिक टन की है।
Gram desi: should purchase at the current level
New Delhi, 20 September (NNS): The prices of gram desi remained stable at Rs 7875 per quintal after the uptrend in the prices during the previous days, but the stock also being quoted up by Rs 70/75 per kg because of the unavailability of the stock at the lower level, after this, the new deals have been ruling at the higher level, the availability of the stock seems feeble and also a lack of stock in the mills. Therefore, the prices of gram desi may cross Rs 8500 per quintal. The morale of the stockists showed strong trend from the stockists due to the higher consumption and weak production.
देसी चना-वर्तमान में माल खरीदिए
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) पिछले दोनों की आई तेजी के बाद बाजार 7875 रुपए प्रति क्विंटल पर आकर ठहर गया है लेकिन नीचे वाले भाव में माल नहीं मिलने से 70/75 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं, उसके बाद नये सौदे ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं, इन भावों में भी माल कम मिल रहा है तथा दाल मिलों में स्टॉक नहीं है। अत: ग्राहकी निकलते ही चना 8500 रुपए को पार कर जाएगा। इसका उत्पादन कम होने एवं खपत अधिक रहने से स्टॉकिस्टों का मनोबल मजबूत बना हुआ है।
Rajma chitra: downtrend in the inferior and superior quality stock
New Delhi, 20 September (NNS): The sowing of rajma chitra reported to be good due to the constant rainfall in Maharashtra. The new crop has also been started unloading constantly as quality wise, here, the rajma chitra of Pune, Satara and Bhutan stock also being traded at Rs 75/80 per kg. However, no new imported crop of rajma chitra has also been started before October and the trade of September and October also being traded at Rs 100/108 per kg due to the all-round best quality stock. In these circumstances, there is no possibility of more downtrend in the prices. Now, in Mumbai, its prices also ruling at Rs 110/120 per kg and the inferior quality stock also ruling at Rs 105/112 per kg during the near future.
राजमां चित्रा-हल्के एवं मीडियम माल में मंदा
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र में बरसात होने से राजमां चित्रा की बिजाई अच्छी हुई है। देसी माल लगातार उतरने लगे हैं क्वालिटी अनुसार पुणे सतारा लाइन का राजमां चित्रा यहां 75/80 रुपए प्रति किलो भूटानी बिक रहा है। हालांकि विदेशी कोई भी माल अक्टूबर से पहले आने वाला नहीं है, तथापि चौतरफा फसल बढ़िया होने से सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के व्यापार 100/108 रुपए प्रति किलो के बीच होने लगे हैं। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए राजमां चित्रा का भविष्य और मंदे का लग रहा है। अब पुराने स्टॉक के माल क्वालिटी खोलकर 110/120 रुपए प्रति किलो मुंबई में बोलने लगे हैं तथा हल्के माल 105/112 के वहां रह गए हैं।
Gram kabuli: should take the profit
New Delhi, 20 September (NNS): Presently, most of the traders have stored the stock in the producing markets on seeing the uptrend during the previous year. Apart from this, the stock of gram kabuli has been lying to both the small and the big stockists on seeing the uptrend during the month of August month. On the other hand, the export demand reported to be sluggish. Apart from this, the both the local and the upcountry domestic consumption seems weak, due to this, the selling pressure showed uptrend, due to this reason, the prices declined by Rs 10/12 per kg during the last 10 days and it is profitable to sell the stock at the current level because the domestic consumption will likely to be weak during the coming days.
काबुली चना-मुनाफा लेते रहना चाहिए
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) गत वर्ष की तेजी को देखकर अधिकतर कारोबारी काबुली चने का स्टॉक कच्ची मंडियों में कर लिये थे, इसके अलावा अगस्त माह में आई तेजी से भी अधिकतर माल छोटे-बड़े स्टॉकिस्टों के गले में आकर अटक गए हैं। दूसरी ओर निर्यात मांग ठप पड़ गई है तथा लोकल एवं दिसावरी घरेलू खपत भी कम हो जाने से अब बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है। यही कारण है कि 10-12 रुपए प्रति किलो की 10 दिनों में गिरावट आ गई है तथा अभी भी मुनाफा लेते रहना चाहिए, क्योंकि आगे कुछ दिनों तक घरेलू खपत और कम रहने वाली है।
Moth: possibility to decrease
New Delhi, 20 September (NNS): The stock of moth has been started arriving from Bikaner, Badmer, Balotara and Medta line. There, both the new and the old crop showed downfall due to the good quality of the crop. The prices of stock remained firm at Rs 6250/6350 per quintal due to the unfavourable weather conditions during the last some days in Rajasthan and at lower level, it is being traded at Rs 5900/6000 per quintal. Therefore, it is profitable to trade after some time. The crop of pea seems good in Medta and Bikaner line.
मोठ-एक बार फिर मंदे के आसार
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) मोठ की आवक बीकानेर बाड़मेर बालोतरा एवं मेड़ता लाइन में आने लगी है, फसल बहुत बढ़िया होने से वहां बाजार नए पुराने माल के काफी टूट गए हैं। राजस्थान में पिछले दिनों मौसम खराब होने से बाजार सुधर कर यहां क्वालिटी अनुसार माल 6250/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं तथा नीचे में इसके भाव 5900/6000 रुपए बन जाने की धारणा है। अत: अभी वर्तमान भाव पर व्यापार रुक कर करना चाहिए। मेड़ता एवं बीकानेर लाइन में फसल बहुत बढ़िया है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 20 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum reduced by Rs 100 to Rs 10600/10700 per quintal owing to the weak industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5350/5400 per quintal because of the sluggish selling. In the markets of Haryana, guar prices also ruling at Rs 4700/4800 per quintal. In NCDEX, the guar September delivery showed nominal fluctuations because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent decrement during the near future.
ग्वार गम : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम 100 रुपए घटकर 10600/10700 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि बिकवाली घटने से ग्वार के भाव भी 5350/5400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स ग्वार सितंबर डिलीवरी में मामूली सी घट-बढ़ रही। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।
