New Delhi, 20 September (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 675 per kg due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. There is no possibility of more uptrend in the spot almond kernel prices during the near future.
बादामगिरी : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री और कमजोर पड़ गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए और मंदी होकर 675 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी का अनुमान नहीं है।
Copra: possibility of temporary uptrend
New Delhi, 20 September (NNS): The prices of copra in bags jumped by Rs 2000 to Rs 18000 per quintal owing to the increased offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level along with the ongoing festival season. There is a possibility of temporary break in the uptrend of the spot copra prices during the coming one or two days.
गोला : तेजी पर अस्थाई ब्रेक
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 2 हजार रुपए उछलकर 18 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Cashew: no fear of decrement
New Delhi, 20 September (NNS): The prices of cashew 320 no. gained by Rs 25 to Rs 950 per kg due to the strong sale even after the higher prices. Recently, its prices have gone up by Rs 50/60 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply and weak availability than the normal level. There is no fear of more downtrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 25 रुपए तेज होकर 950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। नवीनतम तेजी को मिलाकर हाल ही में इसमें 50-60 रुपए की तेजी आ चुकी है। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
