New Delhi, 18 September (NNS): The arrivals of mustard went down from 2.50 lakh bags to 2.15 lakh bags ion the various markets of the country. At Lawrence Road, the prices of mustard gained by Rs 100 to Rs 6550/6600 per quintal because of the constant demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices held stable at Rs 6000/6100 per quintal. In Jaipur, the mustard 42 percent also being quoted at Rs 6900 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

सरसों : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.50 से घटकर 2.15 लाख बोरी के लगभग रह जाने तथा तेल मिलों की मांग बनी रहने  से  लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 100 रुपए बढ़कर 6550/6600 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली घटने से जयपुर में 42 प्रतिशत सरसो के भाव 6900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते में हुए भविष्य में इसमें गिरावट संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Ricebran oil: no more downfall

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of rice bran oil Punjab rose by Rs 150 to Rs 10250 per quintal due to the weak selling from the blenders and weak selling. However, the prices of imported oils showed uptrend owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

राइसब्रान ऑयल : घटने के आसार

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)  पंजाब की बिकवाली घटने एवं ब्लैडिग वालों की मांग से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 150 रूपए बढ़कर 10250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली घटने से विदेशी तेलों मे तेजी का रुख रहा, सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की उम्मीद नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Cottonseed oil: likely to remain stable

New Delhi, 18 September (NNS): Cottonseed oil prices gained by Rs 100 to Rs 11500 per quintal due to the weak selling from Haryana and increased demand from the refiners. Similarly, the prices of cottonseed showed strong trend because of the feeble selling in the markets of Gujarat. There is no possibility of downtrend in the prices on seeing the supply and soft trend in the prices of CPO. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming one days.

बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड वालों की मांग निकलने तथा हरियाणा की  बिकवाली घटने के कारण बिनौला तेल के भाव 100 रूपये बढकर 11500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। गुजरात की मंडियों में भी बिकवाली कमजोर होने से बिनौला तेल की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। सीपीओ में तेजी का रुख होने तथा सप्लाई को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है । बाजार रूका रह सकता है।

CPO: will likely to remain strong

New Delhi, 18 September (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1020 per tonne. In Kandla, its prices gained by Rs 100 to Rs 9100 per quintal because of the feeble selling from the importers. In KLC, the CPO contract November delivery jumped by 63 Ringgit to 3833 Ringgit per tonne owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more decrement in the prices on seeing the strong demand from the importers and increased demand during the festival season. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सीपीओ : मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1020 डालर प्रति टन बोले जाने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 100 रुपए बढ़कर 9100 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा नवंबर डिलिवरी 63 रिंगिट बढ़कर 3833 रिगिट प्रति टन हो गया। त्योहारी सीजन के कारण मांग निकलने तथा आयातकों की मजबूत पकड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आसपास रुका रह सकता है।

Mustard cake: no downfall

New Delhi, 18 September (NNS): Mustard cake prices went down by Rs 50 to Rs 2850/3050 per quintal owing to the constant selling from the resellers  and weak demand from the cattle feed manufacturers. The prices of mustard showed soft trend because of the weak offtake in the markets of Rajasthan and UP. There is a no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों खल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने तथा रीसेलरों की बिकवाली से सरसों खल के भाव 50 रूपये घटकर कर 2850/3050 रूपए प्रति क्विंटल रह गई। यूपी व राजस्थान की मंडियों में उठाव घटने से से सरसों खल की कीमतों में नरमी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, बाजार रूका रह सकता है।