New Delhi, 17 September (NNS):   The arrival pressure of maize have showed downtrend in the markets of Bihar, due to this, its prices gained by Rs 20/30 to Rs 2570/2600 per quintal during the last 2/3 days at the rack points. On the other hand, the arrival pressure of maize seems feeble in the Farukkhabad, Kannauj, Behraich and Hathras line, due to this, there, the market showed heavy uptrend and the markets are quoting the prices at Rs 2500/2550 per quintal. It is being traded at Rs 2550/2600 per quintal and in Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2750/2800 per quintal respectively. Apart from this, the competitive buying seems constant, in these circumstances, it is expected that the market of maize may show uptrend. The ethanol companies have also started purchasing the stock at the current level.

मक्की-कंपनियों की मांग बढ़ी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की की आवक का दबाव घट जाने के से 2-3 दिन में 20/30 रुपए बढ़कर वहां रैक प्वाइंट पर मक्की के भाव 2570/2600 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। उधर यूपी के फर्रुखाबाद कन्नौज बहराइच हाथरस लाइन में मक्की का दबाव घट जाने से वहां भी बाजार तेज चल रहा है तथा 2500/2550 रुपए मंडियां बिकने लगी हैं। वहां गोदाम पहुंच में 2550/2600 तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में 2750/2800 रुपए का व्यापार होने लगा है तथा इन भावों में भी प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चल रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अभी मकई में तेजी के ही आसार हैं। एथेनॉल कंपनियां फिर खरीद करने लगी हैं।

Wheat: no more downtrend

New Delhi, 17 September (NNS): The arrivals of wheat reported to be in the producing markets and there is a lack of old stock in the central pool, due to this reason, around 267 lakh metric tonnes of the stock has been produced in the central pool, on seeing this, the market remained firm at Rs 2840/2850 per quintal. It is profitable to trade after seeing the government’s policy. The government will sell the stock of wheat during the month of October, but the main thing is that whether the government will sell the stock on the given time period  or not.

गेहूं-अभी मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है तथा केंद्रीय पूल में भी पुराना गेहूं ज्यादा नहीं बचा था, जिस कारण सरकार के  केंद्रीय पूल में 267 लाख मीट्रिक टन  के आसपास ही गेहूं की वसूली हो पाई है, जिस कारण गेहूं के बाजार रुक-रुक कर 2840/2850 रुपए प्रति कुंतल हो गये हैं। सरकार एक अगस्त से खुले बाजार में गेहूं की बिक्री 2300/2325 रुपए कैटेगरी के हिसाब से बेचने वाली थी, लेकिन अभी तक बिक्री शुरू नहीं हुई, इस वजह से जो गेहूं गत माह में 2650/2660 रुपए बिक गया था, उसके भाव बढ़कर 2840/2850 रुपए हो गए हैं। आगे सरकारी नीति को देखते हुए व्यापार करना चाहिए। सरकार अक्टूबर मन गेहूं बेचने वाली है। अब देखना यह है कि घोषित समय पर गेहूं की बिक्री होगी या आगे और टल जाएगी।

Fine rice: no possibility of decrease

New Delhi, 17 September (NNS): The kharif paddy of 1509 has been started increasing constantly in Haryana and Punjab, there, its prices was being sold at the upper level of Rs 2950/3150 per quintal, but after this, its prices held firm at Rs 2950/3150 per quintal during the previous week. The new 1509 sela also being traded at Rs 5500/5550 per quintal. The production cost of paddy seems weak after the increment in the prices of paddy because the government has removed the minimum support prices before two days. On the other hand, the export of non-basmati rice seems closed, due to this reason, the all-round trade reported to be feeble, due to this, the prices of bold rice showed downfall. The rice mills are not getting profit at the current level, due to this, the prices may not show more downfall during the coming days.

बारीक चावल-अब मंदे गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब में खरीफ सीजन का 1509 धान आने लगा है, वहां की मंडियों में 2950/3150 रुपए ऊपर में पिछले सप्ताह बिकने के बाद वर्तमान में 2700/2850 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच भाव रह गए हैं। चावल भी नया 1509 का सेला 5500/5550 रुपए बिक रहा है। धान के भाव बढ़ने से किसानों की उत्पादन लागत में राहत मिली है, क्योंकि सरकार 2 दिन पहले न्यूनतम निर्यात प्राइस को हटा दिया है। उधर गैर बासमती चावल का निर्यात नहीं खुला है, इस वजह से चौतरफा व्यापार कमजोर होने से मोटे चावल में मंदा चल रहा है। राइस मिलों को इन भावों में लागत नहीं निकल रही है, इसलिए मंदे को विराम लग रहा है।

Millet: no trade of more uptrend

New Delhi, 17 September (NNS): The supply of millet may increase after 15 days in Rajasthan, Haryana and western UP, due to this reason, the trade should not be done at the higher level. In Haryana and Punjab, the stock of government’s and non government’s stock of millet also being traded at Rs 2550/2600 per quintal. Presently, the prices have been ruling at the higher level. The crop of millet reported to be high in all the producing markets, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level. However, the prices have been ruling at the higher level from Aita, Mainpuri and Itawa line because the stock has not been available at the current level.

बाजरा-और तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) राजस्थान हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नए बाजरे कीआपूर्ति 15 दिन बाद होने लगेगी, जिस कारण और तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। सरकारी व गैर सरकारी बाजरा, हरियाणा पंजाब पहुंच में 2550/2600 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो रहा है, वर्तमान वाले भाव ऊंचे लग रहे हैं। सभी उत्पादक राज्यों में बाजरे की फसल बढ़िया है, इन परिस्थितियों में एक बार मुनाफा ले जाना चाहिये। हालांकि एटा मैनपुरी इटावा लाइन से पड़ते नहीं है, क्योंकि वहां माल नहीं मिल रहा है।

Masoor: prices may increase after some time

New Delhi, 17 September (NNS): The market showed heavy downfall due to the constant selling of the Canada’s stock from the Mundra port. Here, masoor prices have been sold at Rs 6100/6125 per quintal, due to its effect, in Bilti, masoor prices also ruling at Rs 6525/6550 per quintal. The reality is that the crop of masoor reported to  be weak in Canada, there, the per hectare productivity seems weak owing to the unfavourable weather conditions. In these circumstances, the prices may not show more downfall.  Now, the speculators are selling the stock at the lower level in the September and October shipments because huge amount of old stock has also been lying, but there is no possibility of more downtrend at the current level. The prices showed heavy downfall due to the unstability of the prices in Bangladesh during the previous days. Therefore, the trade should not be done at the lower level.

मसूर- ठहरकर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों के उतरे हुए माल कनाडा के घटकर मुंदड़ा पोर्ट से बिकवाली आने से बाजार काफी नीचे आ गया है। यहां कनाडा की मसूर 6100/6125 बिक रही है, इसके प्रभाव से बिल्टी में भी देसी मसूर 6525/6550 रुपए प्रति कुंतल चल रही है। वास्तविकता यह है कि कनाडा में मसूर की फसल में कुछ पोल के समाचार मिल रहे है, वहां फसल तैयार होने के समय में प्रतिकूल मौसम होने से प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम बैठ रही है, ऐसी चर्चा है। इन परिस्थितियों में बहुत ज्यादा गिरावट में नहीं बैठना चाहिए। हम मानते हैं कि अभी पुराने माल का स्टॉक वहां अधिक होने से सितंबर-अक्टूबर के शिपमेंट में सटोरिया मंदे भाव में बेच रहे हैं, लेकिन वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, यह पिछले दिनों बांग्लादेश में अस्थिरता के चलते जरूरत से ज्यादा गिरावट आ गई है। अत: घटे भाव में व्यापार करना चाहिए।

Urad: no more uptrend due to the arrivals of the crop

New Delhi, 17 September (NNS):  Presently, both the local and the upcountry demand showed improved trend at the lower level after the decrement in the prices during the previous week, due to this reason, the prices of urad Rangoon FAQ and SQ also held firm at Rs 85.5 and Rs 92 per kg respectively. Apart from this, the market remained stable at the same level. However, the import prices have been ruling at the higher level from Rangoon and the weather will be clear day and day and the stockists will not purchase the stock at the current level even after the constant arrivals. Therefore, the trade should not be done at the higher level.

उड़द- फसल से तेजी समाप्त

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में चालू सप्ताह की आई गिरावट के बाद नीचे वाले भाव में लोकल एवं चालानी मांग सुधरने लगी है, जिस कारण रंगूनी उड़द एफ ए क्यू के भाव 85.5 रुपए एवं  एसक्यू के भाव 92 रुपए पर ठहर गए हैं तथा यहां से अब फिर कुछ दिन ठहराव लग रहा है। हालांकि रंगून से आयात पड़ते महंगे हैं, तथापि मौसम धीरे-धीरे दिन प्रतिदिन साफ होगा तथा उड़द की आवक बढ़ेगी इन भाव में स्टॉकिस्ट भी मैदान में नहीं आएगा। अत: अब लम्बी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Moong: no more fluctuations

New Delhi, 17 September (NNS): The production of moong reported to be normal and this year, there is all-round shortage of the best quality stock, whereas, the availability of inferior quality stock reported to be sluggish, due to this reason, there is no possibility of more uptrend in the prices at the current level. The prices may fluctuates by Rs 200/250 per quintal as per the demand from the mills, but the stored stock will be profitable. The sale of its dal showed improved trend and it is expected that the sale of its dal may increase. Here, the prices of moong Rajasthan and MP, UP, Bihar and Jharkhand also ruling at Rs 7500/8000 and Rs 6600/8600 per quintal respectively.

मूंग-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) मूंग का उत्पादन सामान्य हुआ है तथा इस बार बढ़िया माल की चौतरफा कमी बनी हुई है, वहीं हल्के माल की उपलब्धि चारों तरफ सस्ते भाव में बनी हुई है, इस वजह से वर्तमान भाव से बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। दाल मिलों की मांग के अनुसार बीच-बीच में 200-250 प्रति क्विंटल भाव ऊपर नीचे होते रहेंगे, लेकिन स्टॉक में लाभ मिलता रहेगा। मूंग दाल की बिक्री काफी सुधर गई है तथा आगे चलकर दाल की बिक्री और बढ़ जाएगी। यहां राजस्थान की मूंग 7500/8000 एवं मध्य प्रदेश यूपी बिहार झारखंड की क्वालिटी अनुसार 6600/8600 रुपए के बीच बिक रही है।

Tur: no more downtrend

New Delhi, 17 September (NNS): No new crop of tur will likely to arrive during the near future, but the import deals reported to be at Rs 96/97 per kg from the African countries along with Mojambik and Sudan, due to this, in Mumbai, lemon tur prices showed downfall and huge amount of containers have been started selling the stock, due to this reason, the prices of lemon tur remained to Rs 101 per kg. However, there is a shortage of the stock in the pipeline and in Burma, the exporters are not selling the stock at the lower level, in these circumstances, the prices may not show more downfall and the market may show improved trend. Here, the old stock is being consumed in the mills of Jalgaon line. Presently, the milling of almost 80 percent of the stock has been over from the Neemach and the Katni line of MP.

तुवर- अब मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) तुवर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है, लेकिन मोजांबिक सूडान सहित अन्य अफ्रीकन देशों की तुवर के आयात सौदे लगातार 96/97 रुपए प्रति किलो के पड़ते में मुंबई होने से लेमन तुवर की मांग घट गई है तथा जो कंटेनर पहले के आए हुए थे, वह काफी बिकवाली में घटाकर आने लगे हैं, जिस कारण लेमन तुवर के भाव घटकर 101 रुपए प्रति किलो रह गया है। आज भी बिकवाली के प्रेशर में 2.50 रुपए टूटकर 98.50 रुपए का व्यापार हो गया। हालांकि हाजिर में पाइप लाइन में माल ज्यादा नहीं है तथा बर्मा में घटकर वहां के निर्यातक बिकवाल नहीं आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में यहां मंदे को विराम लग रहा है तथा कुछ बाजार सुधर भी सकता है। इधर महाराष्ट्र के पुराने माल जलगांव लाइन की दालों मिलों में खप रहे हैं। मध्य प्रदेश के माल नीमच कटनी लाइन की दाल मिलों में 80 प्रतिशत मिलिंग हो चुकी हैं।

Gram desi: uptrend after the correction

New Delhi, 17 September (NNS):  The arrivals of gram desi reported to be weak in the markets of Maharashtra, MP and Rajasthan, due to this, the prices have been ruling at the higher level in Delhi. The arrivals of MP remained one fourth in the markets and it remained half in Rajasthan also.  The prices remained firm at Rs 7750 per quintal at the Lawrence Road during the current week. Now, at Lawrence Road, the prices of gram desi have been ruling at Rs 8200 per quintal after the correction of Rs 50 per quintal. The deals from Australia also being done during the mid of November, in these circumstances, the market may increase after the uptrend during the coming days.

देसी चना- करेक्शन के बाद फिर तेजी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की आवक राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की मंडियों में काफी कम हो जाने से दिल्ली के पड़ते नहीं लग रहे हैं। मध्य प्रदेश में चने की आवक एक चौथाई रह गई है तथा राजस्थान में भी आवक आधी रह गई है। चालू सप्ताह में नीचे में बिकने के बाद वर्तमान में 7750 रुपए ठहर गया हैं। अब यहां से 50 रुपए के करेक्शन के बाद फिर देसी चना 8200 रुपए लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया के हुए सौदे अभी 15 नवंबर के आसपास ही आ पाएंगे, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से करेक्शन के बाद फिर तेज हो जाएगा।

Rajma chitra: shortage of stock for some days

New Delhi, 17 September (NNS): The selling of the new stock of rajma chitra seems high because the sowing seems high from Satara and Pune line. Apart from this, the arrival pressure may increase, due to which, the stock of desi Bhutan reduced to Rs 70/75 per kg. Now, there is a lack of China’s stock in the markets and both the inferior and superior quality stock has already been sold out in the markets, but the trade should not be done at the higher level. Presently, it is profitable to sell the stock in both the local and the upcountry markets. The crop has been ready in China, but there, the arrival pressure may increase during the next month.

राजमां चित्रा-कुछ दिन माल की कमी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का नया माल आने से चारों तरफ बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है। क्योंकि बिजाई सतारा पुणे लाइन में अधिक है, तथा मंडियों में आवक का दबाव बढ़ गया है, जिससे बाजार काफी घटकर देसी भूटान क्वालिटी 70/75 रुपए प्रति किलो रह गया है। अभी चीन का माल ज्यादा मंडियों में नहीं है, हल्के भारी माल भी काफी निपट गए हैं, लेकिन तेजी का व्यापार बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लोकल एवं दिसावरी मंडियों में अपना माल स्टॉक पहले निकालने में ही लाभ रहेगा। चीन में भी फसल तैयार है, लेकिन वहां का माल अगले महीने ही प्रेशर में आ पाएगा।

Gram kabuli: illegitimate uptrend leads to stress

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the domestic export of bold stock seems constant from MP, Andhra Pradesh and Karnataka, due to this reason, the stock of Maharashtra also being sold at Rs 114/115 per kg, now, the prices reduced to Rs 100/104 per kg owing tothe all-round selling pressure. The reality is that the stock of gram kabuli was being sold at Rs 129/130 per kg. On seeing this, the traders have stored the stock at the current level. The prices showed illegitimate uptrend and also an all-round shortage of stock, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level. The market may not show more uptrend during the coming two month on seeing the export and the domestic demand.

काबुली चना-नाजायज तेजी दुखदाई

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) पिछले महीने काबुली चना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काफी तेजी आने से घरेलू निर्यात मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक से मोटे माल के हो गए थे, इस वजह से महाराष्ट्र के माल भी 114/115 रुपए प्रति किलो बिक गए थे, वह अब चौतरफा बिकवाली के प्रेशर में लुढ़क कर 100/104 रुपए के बीच रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछली बार काबुली चना 129/130 रुपए प्रति किलो बिक गया था, इस बार इसी धारणा से लोगों ने स्टॉक रोक लिया है, जो नाजायज तेजी रही है, माल चारों तरफ स्टॉक में पड़ा है, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। घरेलू मांग एवं निर्यात मूल्य को देखते हुए अगले दो महीने तक बाजार ज्यादा बढ़ने वाला नहीं है।

Pea: no logic of more downtrend

New Delhi, 17 September (NNS): The pea has been selling at the lower level in the markets of UP and M and it is expected that the stock will not sell in the markets at the lower than this. The new import deals have also been started unloading at the ports, but the pressure of seasonal vegetables may decrease and its arrivals reported to be feeble in the MP and eastern UP due to the unfavourable weather conditions. Here, the pea has been imported at Rs 38/39 per kg. On seeing this, the stock is being traded at Rs 43/44 per kg. Therefore, the prices may not decrease during the coming days.

मटर -और मंदे का लॉजिक  नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश एवं यूपी की मंडियों में जो मटर बिक रही है, उससे मंदे में किसी देश से निकट में माल आने वाला नहीं है। जो आयात सौदे हो रहे हैं, वो माल धीरे-धीरे बंदरगाहों पर उतरने लगे हैं, लेकिन सीजनल सब्जियों का दबाव घटने तथा पूर्वी यूपी एवं मध्य प्रदेश में मौसम खराब होने से इसकी क्षेत्रिय आवक गई है। इधर मटर का आयात 38/39 रुपए प्रति किलो के पड़ते से नीचे नहीं लग रहा है, इन परिस्थितियों में जो 43/44 रुपए प्रति किलो यहां थोक में बिक रही है। अत: और मंदा नहीं  है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 17 September (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices held strong at Rs 10900/11000 per quintal due to the feeble selling even after the sluggish prices and increased industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5400/5450 per quintal because of the feeble selling. In the markets of Haryana, guar prices also ruling at Rs 4700/4800 per quintal in loose. In NCDEX, the guar September delivery showed nominal fluctuations because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent decrement.

ग्वार गम : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली घटने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम 10900/11000 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। बिकवाली घटने से ग्वार के भाव भी 5400/5450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स ग्वार सितंबर डिलीवरी में  मामूली-सी घट-बढ़ रही। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।