New Delhi, 09 September (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 19500 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 45000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect on seeing the heavy rainfall in Telangana and Andhra Pradesh. The spot red chilli prices will to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहने के आसार

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 19,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में हुई भारी वर्षा तथा बाढ़ से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत बनी रह सकती है।

Turmeric: may show more uptrend

New Delhi, 09 September (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis jumped by Rs 800 to Rs 15400 per quintal due to the increased buying at the lower level. Before this, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 166 or 1.18 percent to Rs 14180 per quintal because of the strong speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : और बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है। घटी कीमत पर लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 800 रुपए उछलकर 15,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में हल्दी की करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 166 रुपए या 1.18 प्रतिशत तेज होकर 14,180 रुपए हो गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है।

Poppy seeds: will likely to remain stable

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained steady at Rs 1200 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the new crop. The spot poppy seeds prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

पोस्तदाना : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना अपने वर्तमान स्तर के आसपास रुका रह सकता है।

Coriander: no possibility to remain high

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of coriander badami reduced by Rs 200 to Rs 8100 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 4000/5000 bags of coriander reported to arrive in Ramganj mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 86 or 1.27 percent to Rs 6690 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने ेस बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। रामगंज मंड़ी में इसकी करीब चार-साढ़े चार हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 86 रुपए या 1.27 प्रतिशत मंदा होकर 6690 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Black pepper: will likely to remain high

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of black pepper markara gained by Rs 15 to Rs 700 per kg because of the increased buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals and the prices reported to be same at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the weak supply than the normal level and the arrivals. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 15 रुपए तेज होकर 700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तथा आपूर्ति सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cumin: limited uptrend and downtrend

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of cumin reduced by Rs 700 to Rs 26300 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. There were around 4000/5000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract went down by Rs 215 or 0.85 percent to Rs 25135 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of long uptrend and downtrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : सीमित तेजी-मंदी

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा सीमित दायरे में बना रह सकता है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 700 रुपए मंदा होकर 26,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा मंड़ी में करीब 4-5 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 215 रुपए या 0.85 प्रतिशत मंदा होकर 25,135 रुपए रह जाने की जानककारी मिली। आने वाले सप्ताह में जीरे में सीमित तेजी-मंदी की उम्मीद है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 09 September (NNS): Here, the prices of big cardamom kainchicut declined by Rs 30 to Rs 1430 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down in the same ratio. Its average auction price declined to Rs 1150/1633 per kg in the last auction which held on 05 September. The market sentiments may affect because the new crop will likely to arrive after a long time. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए और मंदी होकर 1430 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 5 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1150/1633 रु रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल शुरू होने में अब अधिक समय नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित होने लगी है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।