New Delhi, 03 September (NNS): The demand of wheat showed heavy downfall from the stockists after the recent uptrend in the prices, due to this reason, here, wheat for mill quality reduced by Rs 10 to Rs 2840 per quintal. The reality is that the government should have to sell the stock of wheat in the tender, but it has not been started year and it is expected that the government will likely to sell the stock from October, on seeing these circumstances, the prices of wheat may show more uptrend. The arrivals of wheat showed heavy downfall in all the markets of Punjab, UP, MP, Rajasthan and Haryana, due to this, there is a possibility of temporary downtrend in the spot wheat prices during the coming days.
गेहूं-रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हाल ही में आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की गेहूं मेंं मांग कमजोर पड़ने लगी है। यही वजह है कि यहां गेहूँ मिल क्वालिटी 10 रुपए घटकर 2810 रुपए रुपए प्रति कुंतल रह गया। ऊपर में 2840 रुपए तक व्यापार हो गया था। वास्तविक यह है कि एक महीना पहले से ही सरकार को टेंडर में गेहूं बेचा जाना था, लेकिन सरकार ने अभी तक खुले बाजार में बिक्री नहीं शुरू की गई है तथा संभावना यह है कि अब अक्टूबर में सरकार बेचेगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए गेहूं में दोबारा तेजी आ सकती है। एमपी राजस्थान यूपी हरियाणा पंजाब सभी राज्यों की मंडियों में गेहूं की आवक घट गई है, इसलिए आने वाले एक-दो दिनोंं में हाजिर में गेहूं की मंदी अस्थाई तौर पर रुक सकती है।
Fine rice: no long uptrend
New Delhi, 03 September (NNS): The arrival pressure of satha paddy reported to be constant in the markets of UP and Uttrakhand, but its ripening seems weak and the arrivals also weak in the markets. On the other hand, the yield reported to be weak in paddy. In contrary to this, the exporters and the domestic traders have been started taking enquiry of the old stock and also a lack of lack of rupee in the markets, due to this reason, the prices gained by Rs 200/250 per quintal during the coming 5/6 days. Now, the prices may increase after the stability in the prices. Here, rice sela 1509 remained stable at Rs 6000 per quintal. The exporters started purchasing the stock, due to this reason, the prices may not show more downfall. There is no possibility of long uptrend in the spot fine rice during the near future.
बारीक चावल-अभी लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) यूपी उत्तराखंड की मंडियों में साठी धान प्रेशर बना हुआ है, लेकिन उसकी पकाई बढ़िया नहीं बैठ रही है तथा मंडियों में आवक भी अनुकूल नहीं है। उधर धान में यील्ड कम बैठने की खबर मिल रही है। दूसरी ओर घरेलू एवं निर्यातको की पुराने मालों में पूछ परख आने लगी है, बाजारों में रुपए की भारी तंगी बनी हुई है जिससे पिछले 5-6 दिनों के अंतराल 200/250 रुपए निकल गए हैं, अब यहां से थोड़ा ठहराव के बाद फिर तेजी लग रही है। यहां आज घटे भाव में चावल 1509 सेला व स्टीम दोनों में पैकिंग वालों की मांग निकलने लगी है। इसके बाद भी यहां पर 1509 सेला चावल 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। निर्यात सौदे जो हुए हैं उसके लिए भी निर्यातक माल पकड़ने लगे हैं, जिस कारण अब और मंदा नहीं लग रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बारीक चावल में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Maize: no possibility to increase
New Delhi, 03 September (NNS): The production and the quality of maize reported to be good in UP and Bihar, but the prices remained stable at Rs 450/500 per quintal in the producing markets after the increment in the consumption by 28/30 percent in ethanol. In Haryana and Punjab reach, its prices also being quoted at Rs 2650/2800 per quintal in the markets of UP and Bihar. Here, the prices of UP also softened by Rs 5 to Rs 2575 per quintal. The other crop of MP and Rajasthan will likely to arrive after a month. On seeing this, there is no possibility of more uptrend in the spot maize prices during the coming days.
मक्की-बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) यूपी बिहार में गर्मी वाली मक्की का उत्पादन एवं क्वालिटी दोनों ही बढ़िया आया है, लेकिन एथेनॉल में अतिरिक्त खपत 28-30 प्रतिशत अधिक हो जाने से उत्पादक मंडियों में मकई के भाव इस बार सीजन में ही 450/500 ऊंचे हो गये हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार यूपी बिहार की मक्की 2650/2800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। बहरहाल, यहां यूपी की मक्की 5 रुपए नरम होकर 2575 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। आगे एक महीने के बाद राजस्थान एमपी की दूसरी मक्की भी शुरू हो जाएगी, इसे देखते हुए आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में मक्की बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Millet: no decrement till the new crop
New Delhi, 03 September (NNS): The arrivals of sathi millet showed downfall during the last 15/20 days, but the sale of the tender stock seems constant during the last some days. In Haryana and Punjab reach, its prices also ruling at Rs 2600 per quintal. The market may show more uptrend owing to the weak arrivals of sathi paddy. The new major crop will likely to arrive after 25 days, before this, the old stock has already been over, due to this reason, here, the prices of millet gained by Rs 50 to Rs 2500 per quintal. The prices of millet remained stable at the same level during the coming days after the decrement in the prices during the previous days.
बाजरा-नई फसल तक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) साठी बाजरे की आवक 15-20 दिनों से घट गयी है, लेकिन वर्तमान में पिछले दिनों के हुए सरकारी टेंडर वाले बाजरे की बिक्री ही हो रही है, यह बाजरा 2600 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहा है। साठी बाजरे की आवक पूरी तरह घट जाने से बाजार फिर से तेज हो गया है। नई मुख्य फसल आने में अभी 25 दिन का समय बाकी है, उससे पहले पुराना माल लगभग समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि आज यहां बाजरा कैटलफीड 50 रुपए तेज होकर 2500 रु प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में वर्तमान भाव के बाजरे में और तेजी लग रही है।
Masoor: will likely to remain strong
New Delhi, 03 September (NNS): The stock of Canada has been started unloading at the Indian port during the previous week, due to which, the importers are selling the stock at the lower level by Rs 20/30 per quintal at the Mundra port. In Bilti, the masoor which was being sold at Rs 6500/6525 per quintal, now, its prices remained stable at Rs 6450/6460 per quintal and the sale of its dal and malka does not seems favorable. Apart from this, the imported stock also being arrive at the sluggish level, despite all this, the prices will likely to remain stable at the same level owing to the higher consumption of masoor dal. The prices will likely to remain strong during the near future.
मसूर- मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) पिछले सप्ताह कनाडा से चली हुई मसूर भारतीय बंदरगाहों पर उतर गई हैं, जिससे मुंदड़ा पोर्ट पर 20/30 रुपए घटाकर आयातक माल बेच रहे हैं। यहां भी बिल्टी में जो मसूर हाल ही में 6500/6525 बिक गई थी, उसके भाव 6450/6450 रुपए रह गई हैं तथा दाल व मलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से कुछ दिन अभी ठहराव लग रहा है। मानते हैं कि विदेशी माल भी वर्तमान भाव से पड़ते में सस्ते आ रहे हैं, इन सब के बावजूद भी मसूर दाल की खपत बढ़ जाने से अभी कुछ दिन ठहराव लग रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में मसूर मजबूत ही बनी रह सकती है।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of urad SQ and FAQ gained by Rs 100 to Rs 9450/9500 and Rs 8850/8900 per quintal respectively due to the weak selling from the importers and increased demand from the mills. Similarly, urad desi also being quoted at Rs 8700/9100 per quintal. The selling of urad reported to be sluggish from the importers and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current situation. Apart from this, the market may increase during the near future.
उड़द- बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग निकलने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से रंगूनी उड़द 100 रुपए बढ़कर एसक्यू के भाव 9450/9500 रुपए तथा एफएक्यू के भाव 8850/8900 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। देसी उड़द के भाव 8700/9100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ गई है। वर्तमान में हालात को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है बाजार और बढ़ सकता है।
Moong: no more fluctuations
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of moong Rajasthan remained firm at Rs 7500/8000 per quintal due to the increased selling from the stockists and increased demand from the mills. In the markets of MP, its prices also being quoted at Rs 7800/8400 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
मूंग- ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग निकलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से मूंग राजस्थान के भाव 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। एमपी की मालों के भाव 7800/8400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Tur: less possibility to decrease
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of tur Rangoon went up by Rs 100/150 to Rs 11550/11700 per quintal due to the feeble selling from the importers and increased demand from the mills. Desi tur Maharashtra also being quoted at Rs 11550/11700 per quintal. In spot, there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the shortage of the stock. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
तुवर- घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग निकलने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से रंगूनी तुवर 100/150 रुपए बढ़कर 10700/10800 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। देसी तुवर महाराष्टï्र के भाव 11550/11700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। हाजिर में माल की कमी को देखते हुए आने वाले दिनो में तुवर की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है बाजार वर्तमान भाव के आस पास रूका रह सकता है।
Gram desi: less possibility to decrease
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of gram desi reduced by Rs 100 to Rs 7900/7950 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In the markets of MP, its prices also being quoted at Rs 7850/7900 per quintal. The arrivals of gram desi may decrease owing to the weak production. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
देसी चना-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से राजस्थानी के चने के भाव 100 रुपए घटकर 7900/7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। मध्य प्रदेश के मालों के भाव 7850/7900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। उत्पादन कमजोर होने ्रकी आशंका के कारण आवक घट गयी है। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है बाजार सीमित दायरे में घूमता रहेगा।
Rajma chitra: no more fluctuations
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of rajma chira Brazil and China remained firm at Rs 12200/12600 and Rs 11000/12800 per quintal respectively due to the increased demand and weak selling from the importers. The stock of Pune line also being quoted at Rs 10400/13700 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices and the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
राजमा चित्रा -ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) आयातकों की बिकवाली कमजोर होने तथा मांग निकलने से ब्राजील का राजमा चित्रा 12200/12600 रुपए तथा चीन के राजमा के भाव 11000/12800 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। पुना लाइन के मालों के भाव 10400/13700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। आने वाले दिनों में राजमा चित्रा की कीमतों में ज्यादा घटबढ़ की सँंभावना नहीं है बाजार रूका रहेगा।
Gram kabuli: less possibility to increase
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of gram Kabuli Mexico remained sluggish at Rs 11600/13000 per quintal due to the weak demand. The stock of Maharashtra also being quoted at Rs 10700/11000 per quintal. The prices of inferior quality stock remained firm at Rs 9400/10200 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot gram Kabul prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
काबली चना-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने के कारण काबली चना मैक्सको के भाव 11600/13000 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। महाराष्ट के मालों के भाव 10700/11000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। हल्के मालों के भाव 9400/10200 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों मेे इसमें अभी तेजी की संभावना कम है बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Pea: will likely to remain stable
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of pea desi remained stable at Rs 4500/4600 per quintal due to the constant demand from the mills at the lower level and feeble selling from the stockists. The demand of dal mills remained constant at the lower level after the recent decrement in the prices. The prices of gram showed heavy uptrend at the lower level, due to this reason, the demand of the mixers showed uptrend. Presently, there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current situation. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
मटर-रूका रहेगा
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने तथा निचले स्तर पर दाल मिलों की मांग से मटर देसी के भाव 4500/4600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। हाल ही में आयी गिरावट के कारण निचले भाव पर दाल मिलों की मांग बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि निचले स्तर पर चने की कीमतों भारी तेजी आ गई है, जिसके कारण मिक्सिंग वालों की मांग बढ़ गयी है। वर्तमान हालात को देखत ेहुए आने वाले दिनो में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रूका रह सकता है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 03 September (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices gained by Rs 100 to Rs 10600/10700 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and increased industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5350/5400 per quintal due to the feeble selling. In the markets of Haryana, its prices remained firm at Rs 4700/4800 per quintal in loose. In NCDEX, the prices of guar September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent decrement in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली घटने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रूपये बढ़कर 10600/10700 रूपये प्रति कुंतल हो गए। बिकवाली घटने से ग्वार के भाव भी 5350/5400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स ग्वार सितंबर डिलीवरी में तेजी रही। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
