New Delhi, 02 September (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 20 to Rs 6290 per kg due to the increased buying from the stockists even after the higher prices. Before this, it was ruling at Rs 705 per kg. The new data of almond and its kernel will arrive during the next week, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए और तेज होकर 290 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि इससे पूर्व यह ऊंचे में 705 रुपए तक चली गई थी। अगले सप्ताह बादाम तथा इसके उत्पादों के आयात के नए आंकड़े आने हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 02 September (NNS): The prices of cashew four pieces remained firm at Rs 660 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to remain high during the near future.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 660 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
