New Delhi, 19 February (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The arrivals seems high as comparatively, after this, there, the prices of other commodities held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 500 to Rs 23000 per quintal because of the weak selling even after the downfall in the prices. The market sentiments may affect because of the constant arrival pressure of the stock. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

लालमिर्च : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। गुंटूर में नई लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 80-85 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली कमजोर पड़ने से 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। आवक का दबाव बनने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की संभावना नहीं है।

Cloves: will remain strong

New Delhi, 19 February (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 830 per kilogram due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लौंग : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 19 February (NNS): The prices of small cardamom 7.5mm gained remained stable at Rs 2700 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom reported to be increase to Rs 59701 kg in the Spice More Trading Company. Its average auction price went down to Rs 2440.18 per kg due to the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2528.48 per kg in the last auction which held on 07th February . There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 59,701 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2440.18 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 7 फरवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2528.48 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Black pepper: not likely to increase

New Delhi, 19 February: Here, the prices of black pepper markara eased by Rs 5 to Rs 760 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have decreased by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां कालीमिर्च की बिक्री में और कमी दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए नरम होकर 760 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च तेज होने की संभावना नहीं दिख रही है।

Dry ginger: not likely to increase

New Delhi, 19 February (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29000 per quintal because of the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the increment in the temperature. There is no possibility of increment in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। तापमान बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Pistachio: will remain firm

New Delhi, 19 February (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3200 per kg owing to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and ongoing wedding season. The spot pistachio prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

पिस्ता : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा ब्याह-शादियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।

Cumin: not likely to improve

New Delhi, 19 February (NNS): There were around 8000/9000 bags including 4000 bags of cumin reported to arrive in the Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. During the previous day, the prices have gone up by Rs 200 per quintal, after this, cumin prices went up in the same ratio to Rs 23700 per quintal because of the higher buying from the stockists. The active contract prices improved by Rs 55 or 0.24 percent to Rs 22950 per quintal amid limited buying from the speculators. The spot cumin prices will likely to improve in the coming one or two days.

जीरा : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस)। ऊंझा में नए जीरे की करीब चार हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। इसे मिलाकर वहां पर इस प्रमुख किराना जिंस की कुल करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां एक दिन पूर्व आई 200 रुपए की तेजी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से जीरा सामान्य इतना ही और तेज होकर 23,700 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.24 प्रतिशत सुधरकर 22,950 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।