New Delhi, 21 January (NNS): There were around 1.85 lakh bags of castor reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, the prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 6300/6350 per quintal due to the increased demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being quoted at Rs 6400 per quintal owing to the sluggish selling. There is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

सरसों : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 1.85 लाख बोरी के लगभग होने तथा तेल मिलों की मांग निकलने  से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6300/6350 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रहे सकता है।

Castor oil: no expectations to decrease

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 13300/13400 per quintal owing to the weak selling even after the lower level and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 12800 per quintal. Its prices held stable at Rs 5200/5300 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract January delivery went up by Rs 19 to Rs 6491 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the spot castor oil prices during the near future.

अरंडी तेल : मंदे के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग  निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 13300/13400 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद  में इसके भाव 12800 रु पए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों  में अरंडी के भाव 5200/5300 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे।  सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा फरवरी डिलीवरी 19 रुपये बढकर 6491 रूपये प्रति क्विंटल हो गया। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Cottonseed cake: no downfall

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 50/100 to Rs 3100/3300 due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and increased supply from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also remained stable at Rs 3350/3400 per quintal due to the feeble selling. The cottonseed cake February contract showed soft trend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

बिनौला खल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा, पंजाब से आपूर्ति बढ़ने तथा पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से  बिनौला खल के भाव 50/100 रूपये घटकर 3100/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा  में बिकवाली घटने से इसके भाव 3350/3400 रूपये प्रति क्विंंटल पर मजबूत रहे। सटोरिया लिवाली से बिनौला खल वायदा फरवरी डिलीवरी में नरमी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाज़ार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच घूमता रह सकता है।

Soybean: may show uptrend

New Delhi, 21 January (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4400 per quintal due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract went up by 53 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 54 Ringgit per tonne due to the increased buying from the exporters, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of uptrend in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना रहा। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 4400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 53 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 54 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।