New Delhi, 19 February (NNS): The companies of North India are storing the stock butter, due to this, the production of desi ghee reported to be weak. On the other hand, the prices of premium quality milk powder also gained by Rs 10 to Rs 9200/9525 per tin before two days because of the strong demand from the stockists. The stock is being traded at the higher level in the markets. The markets may show uptrend on seeing the demand. The supply of liquid milk seems feeble in the markets of Rajasthan, Haryana, UP and Punjab, due to this reason, the fats also decreasing in the markets. The stock has been selling out at an under rate as compared to the companies. We believe that the adulterated stock of desi ghee has been selling out rapidly in the markets, but the market may increase gradually due to the higher prices of liquid milk. The stock of fats reduced by 2/3 percent in the plants of UP and Haryana. The market may increase on seeing the consumption of wedding and holi

देसी घी-तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस) उत्तर भारत की कंपनियां मक्खन बनाकर स्टाक कर रही है जिससे देसी घी कम बन रहा है। वहीं स्टॉकिस्टों की पकड़ मजबूत होने से 2 दिन पहले 150 रुपए फिर बढ़ाकर प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी 9200/9525 रुपए प्रति टीन कंपनियों ने कर दिए। बाजारों में भी इसी अनुपात में बढ़त लिए व्यापार हुआ। आगे ग्राहकी को देखते हुए और तेजी लग रही है। यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान में लिक्विड दूध की आपूर्ति घट गई है, जिस कारण फैट भी अब कंपनियों में घटने लगा है। कंपनियों की अपेक्षा अंडर रेट में माल बाजार में बिक रहे हैं। हम मानते हैं कि मिलावटी देसी घी धड़ले से बिक रहा है, लेकिन लिक्विड दूध के भाव ऊंचे होने से बाजार में धीरे-धीरे तेजी ही आएगी। यूपी हरियाणा के प्लांटों में फैट का स्टॉक 2-3 प्रतिशत घट गया है। आगे होली के साथ-साथ शादियों के खपत को देखते हुए और तेजी लग रही है।

Milk powder: no downfall in future

New Delhi, 19 February (NNS): The consumption of liquid milk showed uptrend as compared to before. Usually, its consumption increases during the wedding season and holi. The consumption of milk powder has been started increasing in North India before 20/22 days. The milk powder of North India has been exporting constantly along with Maharashtra and Tamil Nadu. The prices have been ruling at the higher level in the markets of North India. The stored stock of milk powder has been started decreasing constantly from the markets of North India. The full fledged plants have been running at the current level, but the market may increase from here due to the strong demand from the stockists in the weekend owing to the higher upcountry demand. Therefore, the milk powder may increase to Rs 310/323 per kg.

दूध पाउडर-भविष्य में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 19 फरवरी (एनएनएस) लिक्विड दूध की खपत पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है, होली एवं शादियों में स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। उत्तर भारत में 20-22 दिन पहले से ही खपत बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र तमिलनाडु के साथ-साथ उत्तर भारत का भी मिल्क पाउडर निर्यात में जा रहा है, वहां के पड़ते उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लग रहे हैं। दूध पाउडर का स्टॉक उत्तर भारत में धीरे-धीरे घटता जा रहा है। पाउडर प्लांट भी फुल फ्लैश चलने चल रहे हैं, लेकिन दिसावरी ही मांग से सप्ताहांत में दूध पाउडर में स्टाकिस्टों की पकड़ मजबूत होने से यहां से बाजार तेज लग रहा है। अत: 310/323 रुपए दूध पाउडर आगे चलकर तेज हो जाएगा।