New Delhi, 14 May (NNS): The prices of cumin held firm at Rs 25000 per quintal because of the weak sale at the higher level. During the previous day, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 16000/17000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 50/60 per 20 kg. The active contact prices went down by Rs 250 or 1.14 to Rs 21590 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। एक दिन पूर्व इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 16-17 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50-60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 250 रुए या 1.14 प्रतिशत मंदा होकर 21,590 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Nutmeg: no possibility of more uptrend

New Delhi, 14 May (NNS): Here, the prices of nutmeg reduced by Rs 10 to Rs 610 per kg because of the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the lack of demand from the exporters and ongoing new crop. There is no possibility of uptrend in the spot nutmeg prices during the coming one or two days.

जायफल : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल का उठाव कमजोर ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 10 रुपए मंदा होकर 610 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल चालू होने तथा निर्यातकों की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 09 May (NNS): The poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1350 per kilogram due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the sluggish availability and supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रह सकता है।

Turmeric:  will remain sluggish

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held firm at Rs 15200 per quintal owing to the weak sale at the higher prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 300/400 per quintal. There were around 4000/4500 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices descended by Rs 56 or 0.38 percent to Rs 14752 per quintal because of the weak buying from the speculators. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

हल्दी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। बीते दिन इसमें 300-400  रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब चार-साढ़े चार हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.38 प्रतिशत मंदा होकर 14,752 रुपए रह गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती बनी रह सकती है।

Coriander: no fear of downfall

New Delhi, 14 May (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 9000 per quintal due to weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 700/800 bags of coriander reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day because of the constant rainfall. The active contract prices went up by Rs 114 or 1.66 percent to Rs 6978 per quintal due to the strong speculative selling. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 114 रुपए या 1.66 प्रतिशत तेज होकर 6978 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1530 per kg due to the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Its average auction price gained to Rs 1350/1900 per kg in the last auction which held on 01st May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1530 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। एक मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1900 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6400 per quintal owing to the weak offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The market sentiment may affect due to the consumption season off . There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices will likely to remain high during the coming days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि मेथीदाना सामान्य 6400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत का सीजन शुरू होने में अब करीब डेढ़ महीने का समय बकाया होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने का डर नहीं दिख रहा है।