New Delhi, 14 May (NNS): The prices of cottonseed oil have been quoted at Rs 12350 per quintal owing to the increased demand from the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, its prices have been quoted at Rs 4000/4200 per quintal. The prices of imported oil showed downfall because of the increased selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall in the near future.
बिनौला तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने से बिनौला तेल के भाव 12350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4000/4200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातित तेलों में बिकवाली बढ़ने से गिरावट का रूख रहा। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला ज्यादा अधिक गिरावट की संभावना कम है।
Mustard: no downfall
New Delhi, 14 May (NNS): At Lawrence Road, mustard prices gained by Rs 50 to Rs 6300/6350 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Najafgarh mandi, it prices have been quoted at Rs 5800/5900 per quintal in loose. In Alwar, it is being available at Rs 6200 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने से एवं स्टॉक किस्तों की बिकवाली घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6300/6350 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5800/5900 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर में इसके भाव 6200 रूपये क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रूका रह सकता है।
Rice bran oil: less possibility to decrease
New Delhi, 14 May (NNS): The demand of rice bran oil has been increasing constantly from the refiners and the blenders along with the weak selling, due to this, rice bran oil Punjab prices rose by Rs 50 to Rs 10950 per quintal. The prices showed bullish trend in the international markets and the prices of soya refined and CPO showed uptrend owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
राइसब्रान ऑयल : गिरावट के आसार नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिग वालों की मांग निकलने एवं बिकवाली घटने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 50 रुपए बढ़कर 10950 रूपये प्रति क्विंटल हो गए।विदेशों के मजबूत समाचार आने आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड एवं सीपीओ की कीमतों में तेज़ी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है।
CPO: less possibility of downfall
New Delhi, 14 May (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1045 per tonne. Here, in Kandla, its prices gained by Rs 100 to 9500 per quintal because of the constant demand from the vegetable ghee manufacturers. The selling of the stock seems weak from the importers due to the weak rupee against the American dollar. In KLC, the prices of CPO June and July contract showed uptrend because of the increased speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
सीपीओ : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1045 डालर प्रति टन बोले जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 100 रुपए बढ़कर 9500 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर पर गई है। सटोरिया लिवाली बढ़ने से केएलसी में सी पी ओ वायदा जून एवं जुलाई में तेजी का रुख रहा। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard cake: no more downfall
New Delhi, 14 May (NNS): The prices of mustard cake remained firm at Rs 2250/2550 per quintal due to the weak supply and increased enquiry from the cattle feed manufacturers at the lower level. The prices of mustard showed strong trend in the markets of Hapur. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and the market likely to move in the limited area during the near future.
सरसों खल : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने तथा घटे भाव पर पशु आहर वालो की पूछ परख से सरसों खल के भाव 2250/2550 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। हापुड़ की मंडियों में सरसों खल की कीमतों में मजबूती का रूख रहा । ग्राहकी को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में गिरावटकी संभावना नही है , बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
