New Delhi, 13 May (NNS): The prices of castor oil held sluggish at Rs 13400/13500 per quintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13100 per quintal. Castor prices also being quoted at Rs 6200/6300 per quintal in loose because of the weak selling in the markets of Rajasthan. The castor contract May delivery show downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall in the price during the coming days.

अरंडी तेल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) औद्योगिक की माग घटने से अरंडी तेल के भाव 13400/13500 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि बिकवाली घटने से राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6200/6300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरियों लिवाली घटने से अरंडी मई डिलीवरी में गिरावट रही। हाल ही में आई गिरावट एवं मांग को देखते हुए मंदे की संभावना कम है।

Mustard: no decrement

New Delhi, 13 May (NNS): The arrivals of mustard showed downfall and the demand from the mills reported to be high, due to this, at Lawrence Road, mustard prices rose by Rs 50 to Rs 6250/6300 per quintal. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5800/5850 per quintal in loose. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) सरसों की आवक कमजोर होने तथा तेल मिलों की मांग निकलने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6250/6300 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5800/5900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 13 May (NNS): The prices of cottonseed showed uptrend and the prices of cottonseed cake also being quoted at Rs 3600/3800 per quintal because of the increased demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3800/3850 per quintal. The cottonseed cake May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.

बिनौला खल : घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) बिनौले में तेजी का रुख होने एवं हरियाणा, पंजाब से आपूर्ति कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के  भाव 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भटिंडा में इसके भाव 3800/3850 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से खल वायदा मई डिलीवरी में  तेजी का रूख रहा। सप्लाई व ग्राहकी को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उमीद कम है।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 13 May (NNS): The prices of soybean remained stable at Rs 4350 per quintal in Jalgaon because of the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract declined by 22 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also descended by 58 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain in the limited area during the coming days.

सोयाबीन : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में प्लांटों का उठाव सुस्त ही बना होने से सोयाबीन 4350 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 22 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 58 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।