New Delhi, 16 January (NNS): The optic of cashew seems sluggish at the higher level, due to this reason, here, it’s 180 no. held firm at Rs 1150 per kg. Recently, the prices have gone up by 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The Spot cashew prices were likely to remain strong during the coming days.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रह सकता है।
Coconut powder: no decrement in the prices
New Delhi, 16 January (NNS): Here, coconut powder prices remained stable at Rs 4400 per 25 kg because of the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per 25kg. The wedding season has been started again, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 4400 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों का नया सीजन शुरू हो चुका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने की आशंका नहीं है।
