New Delhi, 21 January (NNS): The offtake of cashew reported to be weak at the higher prices. As a result, cashew 180 no. prices reduced by Rs 25 to Rs 1125 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiment may affect because of the season of new production. The spot cashew prices will not likely to increase during the near future.

काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव कमजोर पड़ गया। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 25 रुपए मंदा होकर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। नए उत्पादन का सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने का अनुमान नहीं है।

Coconut powder: will remain strong

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of coconut powder gained by Rs 100 to Rs 4500 per 25 kg due to the improved offtake at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the ongoing festivals and the weddings. The spot coconut powder prices will likely to remain strong during the coming days.

गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुधर गया। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 100 रुपए तेज होकर 4500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ब्याह-शादियां तथा त्यौहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मजबूत ही बना रहने की संभावना है।